अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 15 साल बाद फिर से दर्शकों के सामने आई है। उनकी नई फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है। पेड प्रिव्यू और शुरुआती शो में फिल्म देखने वाले दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के रिव्यू अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। कई लोग इसे पैसा वसूल एंटरटेनर बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह पुरानी यादें ताजा करती है।

पहला हाफ हंसी से भरपूर, अक्षय की कॉमिक टाइमिंग ने मचाया धमाल

फिल्म का पहला हिस्सा ज्यादातर दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया। यहां स्थिति आधारित कॉमेडी, अक्षय कुमार के एक्सप्रेशन और राजपाल यादव-पारेश रावल की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। एक यूजर ने लिखा, "फर्स्ट हाफ फुल ऑफ लाफ्टर, स्टॉमक पेन गारंटीड। अक्षय की पंचलाइंस और राजपाल यादव के साथ केमिस्ट्री कमाल की है।" ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म को 4 स्टार देते हुए कहा कि अक्षय कुमार ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है। वे कॉमिक टाइमिंग और इंटेंस मोमेंट्स के बीच आसानी से स्विच करते हैं।

असरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में अपनी मिसाल छोड़ते नजर आए। दर्शक कह रहे हैं कि पुरानी अक्षय-प्रियदर्शन वाली फिल्मों की झलक मिल रही है, जो नॉस्टैल्जिया का मजा दे रही है।

दूसरा हाफ सस्पेंस और हॉरर पर, क्लाइमैक्स ने दिया झटका

फिल्म का दूसरा हिस्सा हॉरर और मिस्ट्री की तरफ मुड़ता है। यहां जंप स्केयर्स, ट्विस्ट और वधुसुर की कथा दर्शकों को बांधे रखती है। कई रिव्यू में लिखा गया कि क्लाइमैक्स शॉकिंग और इमोशनल है, जो फिल्म को मजबूत फिनिशिंग देता है। एक दर्शक ने कहा, "सेकंड हाफ ग्रिपिंग, क्लाइमैक्स चौंकाने वाला। हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस अच्छा है।" हालांकि कुछ ने पेसिंग को थोड़ा धीमा बताया, लेकिन कुल मिलाकर यह हिस्सा भी फिल्म को संतुलित रखता है।

फिल्म की कहानी एक भूतिया बंगले पर आधारित है, जहां अक्षय कुमार का किरदार अपनी फैमिली प्रॉपर्टी संभालने आता है। वहां एक खतरनाक भूत दुल्हनों को निशाना बनाता है। यह प्लॉट हॉरर के साथ इमोशनल बैकस्टोरी भी जोड़ता है।

सपोर्टिंग कास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत

अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाई हैं। खासतौर पर परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी ने फिल्म में पागलपन भरा मजा जोड़ा। दर्शक कह रहे हैं कि इन तीनों की केमिस्ट्री फिल्म का हाइलाइट है। प्रियदर्शन की डायरेक्शन में सब कुछ क्लासिकल स्टाइल में है, जो फैमिली ऑडियंस को पसंद आएगा।

धुरंधर 2 के बाद क्या कर पाएगी भूत बंगला?

फिल्म रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 की सफलता के साए में थी। अक्षय कुमार ने खुद कहा था कि उनकी फिल्म फैमिली एंटरटेनर है, जबकि वो एक्शन वाली एडल्ट फिल्म है। शुरुआती रिव्यू से लग रहा है कि भूत बंगला बच्चों और परिवार के साथ देखने लायक है। कई दर्शक इसे "प्योर एंटरटेनमेंट" बता रहे हैं। हालांकि कुछ ने इसे औसत से ऊपर लेकिन क्रांतिकारी नहीं बताया। बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग 10 करोड़ प्लस की उम्मीद है।