एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। पिछले साल 15वां सीजन नहीं आ पाया था, लेकिन अब दो साल के इंतजार के बाद शो शुरू होने के नजदीक है, और फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' की अनाउंसमेंट काफी पहले ही हो चुकी है। साथ ही शो के सभी कंटेस्टेंट्स का नाम भी रिवील कर दिया गया है। हाल ही में, एक इवेंट में सारे खिलाड़ी एक साथ नजर आए थे और अब सभी केप टाउन भी पहुंच गए हैं।

केप टाउन में खतरों से खेलेंगे कंटेस्टेंट्स

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। यह शहर पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग का गवाह बन चुका है। एक बार फिर खिलाड़ी इस शहर में खतरों से खेलेंगे। शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है। स्टंट शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक फोटोज केप टाउन से शेयर कर रहे हैं, जिससे साफ है कि 'डर का खेल' शुरू हो चुका है।

रुबीना दिलैक ने शेयर कीं तस्वीरें

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन दिया था जो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ओर हिंट करता है। उन्होंने लिखा, 'तूफान से पहले की शांति... अभी या कभी नहीं।' वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी केप टाउन से तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जो उनके जज्बे को दिखा रहा है।

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' के कंटेस्टेंट्स

रोहित शेट्टी होस्टेड स्टंट शो के नए सीजन की खास बात यह है कि इस बार पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा हैं। इस बार खतरों से खेलने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट यहां रही:

  • रुबीना दिलैक
  • फरहाना भट्ट
  • गौरव खन्ना
  • करण वाही
  • रित्विक धनजानी
  • हर्ष गुजराल
  • ओरी
  • जैस्मिन भसीन
  • शगुन शर्मा
  • अविनाश मिश्रा
  • रुहानिका धवन
  • अविका गौर
  • विशाल आदित्य सिंह

कब और कहां आएगा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15'?

'खतरों के खिलाड़ी 15' की अनाउंसमेंट हो गई है, लेकिन अभी तक इसकी सटीक प्रीमियर डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, खबरें आ रही हैं कि शो का ग्रैंड प्रीमियर जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकता है। यह टीवी पर कलर्स चैनल पर आएगा और ओटीटी पर यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।