Live Updates
LIVE NOWMI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट
कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली सफलता मिली है। तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया है। रोहित मुकाबले में 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपना पारी के दौरान 6 चौके और उतने ही छक्के लगाए। मुंबई के लिए रयान रिकल्टन 67 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित के बाद रिकल्टन ने भी लगाया अर्धशतक
वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित के बाद रिकल्टन ने भी लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक उन्होंने मुकाबले में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है और 221 रनों के चेज में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाई है। एमआई ने पावरप्ले समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए रोहित 51, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई के 100 रन पूरे
कोलकाता के खिलाफ 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी मुंबई की टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की है। उन्होंने 8.1 ओवरों में 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा 58, जबकि रयान रिकल्टन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक
वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुकाबले में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है और 221 रनों के चेज में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाई है। एमआई ने पावरप्ले समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए रोहित 51, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई के 50 रन पूरे
कोलकाता के खिलाफ 221 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरूआत की है। मुंबई ने 4.1 ओवरों में 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मुंबई के लिए रोहित 34, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता ने बनाए 220 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे़ में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। मुंबई को मैच में जीत के लिए 221 रनों की जरूरत है। अगर उन्हें इस मुकाबले को जीतना है, तो एमआई के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया। तो वहीं मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट हासिल किए।
MI vs KKR Live Cricket Score: कैमरून ग्रीन आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा है। कोलकाता के लिए कप्तान रहाणे 49 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता के 100 रन पूरे
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने 8वें ओवर में ही इस आंकड़े को पार किया। उन्होंने फिन एलन के रूप में एक विकेट गंवाया है। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 49, जबकि कैमरून ग्रीन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं
।
MI vs KKR Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार शुरूआत की है। कोलकाता ने पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। कप्तान रहाणे 36, जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। फिन एलन 37 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
MI vs KKR Live Cricket Score: केकेआर की सलामी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करती हुई
केकेआर की सलामी जोड़ी अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर के है मुंबई के गेंदबाज को विकेट के लिए तरसा दिया अजिंक्य रहाणे 12 गेंद पर 26 रन बना चुके हैं वही फिन एलन 14 गेंद में 32 रन बना दिया है ज्यादातर बाउंड्री ऐसे ही बनाए रन गेंद के धागे खोल दिए
MI vs KKR Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केकेआर की सलामी जोड़ी अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर चुके हैं। मुंबई के लिए पहले ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे हैं।