IPL 2026 Match 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद लाइव अपडेट

IPL 2026 का पहला मैच! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर, प्लेइंग XI, टॉस और ball-by-ball अपडेट। मैच आज 28 मार्च 2026 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।

DK Choudhary
DK Choudhary Verified Public Figure • 18 Mar, 2026 Journalist
Mar 28, 2026 • 4:21 PM  8  0
A
AI ADDA
BREAKING
DK Choudhary
4 months ago
IPL 2026 Match 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद लाइव अपडेट
IPL 2026 का पहला मैच! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर, प्लेइंग XI, टॉस और ball-by-ball अपडेट। मैच आज 28 मार्च 2026 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे।
Full Story: https://news.aiadda.in/s/b07f0c
https://news.aiadda.in/s/b07f0c
Copied
IPL 2026 Match 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद लाइव अपडेट
IPL 2026 Match 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद लाइव अपडेट
🔴 Live Updates LIVE
1
DK Choudhary
4 months ago
देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 21 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। इस दौरान वह 6 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। 8 ओवर के बार आरसीबी का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन हो गया है।

वदत्‍त पडिक्‍कल की तूफानी पारी का अंत हो गया है। हर्ष दुबे की गेंद पर हेनरिक क्‍लासेन ने पडिक्‍कल का कैच लिया। देवदत्‍त ने 26 गेंदों पर 61 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 चौके और 4 सिक्‍स निकले। अब कप्‍तान रजत पाटीदार मैदान पर आए हैं।

2
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: देवदत्‍त पडिक्‍कल का अर्धशतक

देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 21 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। इस दौरान वह 6 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। 8 ओवर के बार आरसीबी का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन हो गया है। 

3
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: 6 ओवर का खेल समाप्‍त

पावरप्‍ले समाप्‍त हो गया है। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। देवदत्‍त पडिक्‍कल 41 और विराट कोहली 20 रन बनाकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। टीम केा अगले 14 ओवर में जीत के लिए 126 रन चाहिए। 

4
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH Live Cricket Score: आरसीबी की खराब शुरुआत, दूसरे ही ओवर में आउट हुए फिल सॉल्‍ट

202 रन चेज करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जयदेव उनादकट ने फिल सॉल्‍ट को वापस भेज दिया। फिल ने 7 गेंदों पर 8 रन बनाए। हेनरिक क्‍लासेन ने यह कैच लिया। अब देवदत्‍त पडिक्‍कल मैदान पर आए हैं।

5
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: विराट कोहली और फिल सॉल्‍ट मैदान पर

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने हैं। विराट कोहली और फिल सॉल्‍ट की सलामी जोड़ी मैदान में आ चुकी है। दोनों की नजर अपनी टीम को तेज शुरुआत देने पर है। हैदराबाद की ओर से नीतीश कुमार रेड्डभ्‍ पहला ओवर कर रहे हैं। 

6
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु को जीत के लिए चाहिए 202 रन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने हैं। हैदराबाद की ओर से कप्‍तान ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन जड़ दिए। जैकब डफी और अनिकेत वर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए। 

7
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: तूफानी पारी खेलकर आउट हुए अनिकेत

सनराइजर्स हैदराबाद का 9वां विकेट गिर गया है। लोअर ऑर्डर में आए अनिकेत वर्मा ने तूफानी बल्‍लेबाजी की और 18 गेंदों पर 43 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 4 छक्‍के लगाए। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विराट कोहली ने अनिकेत का कैच लिया। हालांकि, जब अनिकेत 6 रन पर बल्‍लेबाजी कर रहे थे तब विराट कोहली ने अनिकेत का आसान कैच छोड़ा था। 

RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को आठवां झटका

भुवनेश्वर कुमार ने आठवां झटका दिया। उन्होंने हर्षल पटेल को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। अब अनिकेत का साथ देने डेविड पायने आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 176 रन है।

8
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को सातवां झटका

सनराइजर्स को सातवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने पडिक्कल के हाथों हर्ष दुबे को कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब अनिकेत वर्मा का साथ देने हर्षल पटेल आए हैं।

9
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: ईशान किशन आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को ईशान किशन के रूप में छठा झटका लगा। कप्‍तानी में डेब्‍यू कर रहे ईशान ने कमाल की बल्‍लेबाजी की। हालांकि, वह शतक से चूक गए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 38 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली। डेब्‍यू मैच खेल रहे अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल सॉल्‍ट ने ईशान का एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया। 

10
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का पांचवा विकेट गिरा

सलिल अरोड़ा अरोड़ा में एक छक्का जड़ा और उसके बाद सुयश शर्मा की बॉल पर आउट हो गए सनराइजर्स हैदराबाद का गिरा 5वां विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिर गया है। रोमरिया शेफर्ड ने हेनरिक क्‍लासेन को अपने जाल में फंसाया। बाउंड्री पर फिल सॉल्‍ट ने कमाल का कैच लिया। क्‍लासेन ने 22 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। उनके और ईशान किशन के बीच चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी हुई। अब डेब्‍यू मैच खेल रहे सलिल अरोड़ा मैदान पर आए हैं।

11
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: ईशान किशन की फिफ्टी

आईपीएल में कप्‍तानी में डेब्‍यू कर रहे ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। वह टी20 विश्‍व कप वाली फॉर्म को ही जारी रख रहे हैं। खराब शुरुआत के बाद उन्‍होंने हेनरिक क्‍लासेन के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है।  

12
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। हैदराबाद का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन है। ईशान किशन 24 गेंदों पर 45 रन और हेनरिक क्‍लासेन 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

13
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: Jacob Duffy ने दिए 3 झटके

आईपीएल में डेब्‍यू कर रहे न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी का पूरा फायदा उठाया और हैदराबाद को अपने पहले 3 ओवर में 3 झटके दिए। मैच के 5वें और अपने कोटे के तीसरे ओवर में डफी ने नीतीश रेड्डी को कैच आउट किया। रेड्डी ने 6 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके। इससे पहले तीसरे ओवर में डफी ने 2 विकेट चटकाए थे। उन्‍होंने ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा और आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा था। 

14
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत

आईपीएल में डेब्‍यू कर रहे न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने हैदराबाद को तीसरे ओवर में 2 झटके दिए। ओवर की पहली गेंद पर उन्‍होंने अभिषेक शर्मा और आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। हेड ने 9 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए। 

RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। डेब्‍यू करने वाले तेज गेंदबजा जैकब डफी की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। अभिषेक ने 8 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने एक छक्‍का भी लगाया। तीसरे ओवर की पहली गेंद जैकब ने शॉर्ट की और गति के कारण अभिषेक शर्मा जल्दबाजी में शॉट खेलने लगे। पुल शॉट खेलने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कैच लपक लिया। 

15
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH LIVE Score: सलामी जोड़ी मैदान पर

सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी अब मैदान पर आ चुकी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर आ गए हैं। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं।

16
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH, IPL 2026 LIVE: इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।

17
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH live update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा। 

18
DK Choudhary
4 months ago
RCB vs SRH Live Cricket Score Today: टॉस अपडेट

आईपीएल 2026 का आज से आगाज हो गया है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में हैदराबाद टीम पहले बल्‍लेबाजी करती हुई नजर आएगी। 

19
DK Choudhary
4 months ago
CB vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। 

20
DK Choudhary
4 months ago
IPL 2026, RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद की टीम

ईशान किशन (कप्तान), पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, समारन रविचंद्रन, सलिल अरोरा, हर्षल पटेल, कामेंदु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्राइडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेटरा, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, शाकिब हसन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, शिवम मावी।

21
DK Choudhary
4 months ago
Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad LIVE: आरसीबी की टीम
Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad LIVE: आरसीबी की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जार्डन काक्स, विहान मल्होत्रा, कानिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल।

आरसीबी बनाम एसआरएच का धमाकेदार मुकाबला आज 28 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा।

यहां मिलेगा ball-by-ball लाइव स्कोर, कमेंट्री, प्लेइंग इलेवन, टॉस अपडेट, मैच हाइलाइट्स और पूरा स्कोरकार्ड।

RCB vs SRH IPL 2026 Live Score & Updates – मिस ना करें!

DK Choudhary Verified Public Figure • 18 Mar, 2026 Journalist

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu