आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा: 15 साल की उम्र में बने अवॉर्ड्स के बादशाह!
आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने 5 बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड जीते और 45 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ एक टाटा सिएरा कार भी अपने नाम की।
आईपीएल 2026 का फाइनल मैच चल रहा था और मैदान पर उत्साह का माहौल था। इस बीच, आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फाइनल मैच का लुत्फ लेने पहुंचे थे। उन्होंने न सिर्फ मैदान पर अपने प्रदर्शन से बल्कि अवॉर्ड समारोह में भी अपनी खास छाप छोड़ी। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने पांच बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतकर सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है।
वैभव को इस सीजन का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) चुना गया। इसके अलावा, उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे अहम पुरस्कार भी अपने नाम किए। इन शानदार उपलब्धियों के दम पर उन्हें कुल 45 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें पुरस्कार के तौर पर एक चमचमाती टाटा सिएरा कार भी दी गई।
अवॉर्ड सेरेमनी में भी दिखा वैभव का जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। उन्होंने 16 मैचों में 237.31 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) भी चुना गया, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ा सम्मान होता है।
इतना ही नहीं, वैभव को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का सम्मान भी मिला, जो युवा प्रतिभाओं को पहचान देने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा, उन्होंने 237.31 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी जीता। वहीं, उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के लगाकर सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवार्ड भी अपने नाम किया, जिससे पूरे सीजन में उनका दबदबा साफ नजर आया।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी को मिले अवॉर्ड्स और प्राइज मनी की लिस्ट
| अवॉर्ड | प्राइज मनी |
|---|---|
| ऑरेंज कैप | 10 लाख रुपये |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | टाटा सिएरा कार |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 15 लाख रुपये |
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 के बाद प्राइज मनी से कितनी कमाई हुई?
आईपीएल 2026 फाइनल के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्राइज मनी से 45 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिली, जबकि एक शानदार टाटा सिएरा कार भी उन्हें दी गई। हालांकि, यह सिर्फ फाइनल के बाद मिली राशि है। उन्हें इस सीजन फाइनल से पहले भी कई 'प्लेयर ऑफ द मैच' और अन्य छोटे अवॉर्ड्स के जरिए लाखों की प्राइज मनी मिल चुकी है, जिससे उनकी कुल कमाई और भी बढ़ गई है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp