MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस के खिलाफ अजिंक्य रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी, वानखेड़े में लगाया अर्धशतक

IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, MI की 13 साल पुरानी हार की सिलसिले को तोड़ने की कोशिश और मैच की पूरी अपडेट।

DK Choudhary
DK Choudhary Verified Public Figure • 18 Mar, 2026 Journalist
Mar 29, 2026 • 6:32 PM  4  0
A
AI ADDA
BREAKING
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस के खिलाफ अजिंक्य रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी, वानखेड़े में लगाया अर्धशतक
IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, MI की 13 साल पुरानी हार की सिलसिले को तोड़ने की कोशिश और मैच की पूरी अपडेट।
Full Story: https://news.aiadda.in/s/182fe6
https://news.aiadda.in/s/182fe6
Copied
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस के खिलाफ अजिंक्य रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी, वानखेड़े में लगाया अर्धशतक
MI vs KKR: वानखेड़े में आज मुंबई-कोलकाता की जंग, 13 साल बाद पहली जीत की तलाश में MI
🔴 Live Updates LIVE
1
Web Desk
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट
MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट

कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली सफलता मिली है। तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया है। रोहित मुकाबले में 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपना पारी के दौरान 6 चौके और उतने ही छक्के लगाए। मुंबई के लिए रयान रिकल्टन 67 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

2
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित के बाद रिकल्टन ने भी लगाया अर्धशतक

वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित के बाद रिकल्टन ने भी लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक उन्होंने मुकाबले में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है और 221 रनों के चेज में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाई है। एमआई ने पावरप्ले समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए रोहित 51, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर नाबाद हैं।

3
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई के 100 रन पूरे

कोलकाता के खिलाफ 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी मुंबई की टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की है। उन्होंने 8.1 ओवरों में 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा 58, जबकि रयान रिकल्टन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुकाबले में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है और 221 रनों के चेज में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाई है। एमआई ने पावरप्ले समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए रोहित 51, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर नाबाद हैं।

5
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई के 50 रन पूरे

कोलकाता के खिलाफ 221 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरूआत की है। मुंबई ने 4.1 ओवरों में 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मुंबई के लिए रोहित 34, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता ने बनाए 220 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे़ में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। मुंबई को मैच में जीत के लिए 221 रनों की जरूरत है। अगर उन्हें इस मुकाबले को जीतना है, तो एमआई के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया। तो वहीं मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट हासिल किए।

7
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: कैमरून ग्रीन आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा है। कोलकाता के लिए कप्तान रहाणे 49 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता के 100 रन पूरे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने 8वें ओवर में ही इस आंकड़े को पार किया। उन्होंने फिन एलन के रूप में एक विकेट गंवाया है। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 49, जबकि कैमरून ग्रीन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं

8
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार शुरूआत की है। कोलकाता ने पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। कप्तान रहाणे 36, जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। फिन एलन 37 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

9
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: केकेआर की सलामी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी करती हुई

केकेआर की सलामी जोड़ी अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर के है मुंबई के गेंदबाज को विकेट के लिए तरसा दिया अजिंक्य रहाणे 12 गेंद पर 26 रन बना चुके हैं वही फिन एलन 14 गेंद में 32 रन बना दिया है ज्यादातर बाउंड्री ऐसे ही बनाए रन गेंद के धागे खोल दिए 

10
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केकेआर की सलामी जोड़ी अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर चुके हैं। मुंबई के लिए पहले ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे हैं।

11
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score की प्लेइंग 11

कोलकाता की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

12
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

13
DK Choudhary
4 months ago
MI vs KKR Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए एआई अड्डा के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।

IPL 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। आज वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए खास महत्व रखता है, खासकर मुंबई के लिए जो 2012 के बाद से अपना सीजन ओपनर कभी नहीं जीत पाई है।

13 साल बाद पहली जीत की तलाश

मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में खास मकसद लेकर उतरेगी। साल 2012 के बाद से मुंबई ने आईपीएल सीजन का पहला मैच कभी नहीं जीता। उस साल उन्होंने अपना पहला मैच जीता था जब फ्रेंचाइजी के पास कोई ट्रॉफी नहीं थी। अब 13 साल बाद वे कोलकाता के खिलाफ इस सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे। घरेलू मैदान वानखेड़े पर मुंबई की टीम मजबूत दिख रही है और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी।

हेड-टू-हेड में मुंबई का दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 24 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 11 मैचों में सफलता मिली है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड साफ तौर पर मुंबई के पक्ष में है। कोलकाता की टीम शायद इस आंकड़े को बदलने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी।

टीमों की रणनीति और खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के पास अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार संयोजन है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और अन्य स्टार खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी मजबूत स्क्वॉड के साथ आई है। दोनों टीमें पावर हिटिंग और घातक गेंदबाजी के जरिए मैच पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगी। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मैच का महत्व और आईपीएल 2026 का रोमांच

आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों में ही दोनों बड़ी टीमों का आमना-सामना हो रहा है। यह मुकाबला न सिर्फ पॉइंट्स टेबल के लिए बल्कि मनोबल के लिहाज से भी अहम होगा। मुंबई अपनी पुरानी कमजोरी को दूर करना चाहेगी तो कोलकाता पिछले सीजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए मजबूत शुरुआत हासिल करना चाहेगी।

क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Chat on WhatsApp

मैच वानखेड़े स्टेडियम में शाम को खेला जाएगा। दोनों टीमों के प्रशंसक इस रोमांचक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लाइव स्कोर, कमेंट्री और हर गेंद की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

DK Choudhary Verified Public Figure • 18 Mar, 2026 Journalist

amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu