Ai+ Nova 2 Ultra 5G की सेल आज से शुरू, 14,999 रुपये में 6000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की पहली सेल आज 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू हो रही है। 6000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED स्क्रीन और Dimensity 7400 प्रोसेसर वाले इस 5G फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ सिर्फ 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पूरी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जानें।
सिर्फ 15 हजार रुपये से कम में बेहतरीन फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन तलाश रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। Ai+ कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने Nova 2 Ultra 5G मॉडल की पहली सेल आज 17 अप्रैल से शुरू कर दी है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में आकर्षक विकल्प बनाती हैं।
कम कीमत में उपलब्ध होगा Ai+ Nova 2 Ultra 5G
Ai+ Nova 2 Ultra 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। कंपनी 2000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत सिर्फ 14,999 रुपये हो जाती है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। फोन ब्लू, ग्रीन, पर्पल, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।
शानदार डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखना बेहद स्मूथ और ब्राइट अनुभव देता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 4nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो 2.5GHz तक की स्पीड देता है। Mali-G615 MC2 GPU के साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। VC कूलिंग सिस्टम की वजह से लंबे समय तक गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन ठंडा रहता है।
कैमरा सेटअप और वीडियो रिकॉर्डिंग
कैमरा डिपार्टमेंट में Ai+ Nova 2 Ultra 5G काफी मजबूत है। रियर में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इससे आप 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा है, जो अच्छी क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए पर्याप्त है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जो सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ाता है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी ताकत है इसकी 6000mAh बैटरी, जो पूरे दिन की यूज के लिए काफी है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। Android 16 पर चलने वाला यह डिवाइस लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी प्राप्त कर सकता है। डिजाइन में कस्टमाइजेबल लाइटिंग फीचर भी शामिल है, जो नोटिफिकेशन्स के लिए आकर्षक लुक देता है।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsApp