ऐपल भारत में जल्द लॉन्च करेगा iPhone 18 Pro और 18 Pro Max: उम्मीद कीमत, फीचर्स और ज्यादा जानकारी
ऐपल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च करने वाला है। A20 Pro चिपसेट, नया डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले और संभावित कीमत Rs 1,34,900 से शुरू। फोल्डेबल iPhone के साथ लॉन्च की अटकलें। पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें।
ऐपल अपने अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी iPhone 17 सीरीज की मजबूत मांग के बाद इन नए मॉडल्स पर बड़ा दांव खेलने जा रही है। अफवाहों के मुताबिक, ये डिवाइस बेहतर परफॉर्मेंस, नए डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएंगे। भारत में भी ये जल्द उपलब्ध होंगे।
iPhone 18 Pro सीरीज कब लॉन्च होगी?
ऐपल पारंपरिक रूप से सितंबर में नए iPhone लॉन्च करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और Pro Max को सितंबर 2026 में अनाउंस किया जाएगा। ये लॉन्च पहली बार फोल्डेबल iPhone के साथ हो सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल को 2027 की शुरुआत में पेश करने की संभावना है। भारत में उपलब्धता लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो सकती है।
डिजाइन और कलर्स में क्या बदलाव?
iPhone 17 Pro में टाइटेनियम से एल्युमिनियम पर स्विच के बाद, iPhone 18 Pro सीरीज भी इसी मैटेरियल पर टिकी रह सकती है। बैक पैनल पर बड़ा कैमरा प्लेटो बरकरार रहेगा, लेकिन यूनिफाइड ग्लास फिनिश मिल सकता है, जो डुअल-टोन डिजाइन की जगह लेगा। iPhone 18 Pro Max थोड़ा मोटा हो सकता है, लगभग 8.8mm।
कलर्स को लेकर उत्साह है। कॉस्मिक ऑरेंज की सफलता के बाद कंपनी बरगंडी, पर्पल और कॉफी ब्राउन जैसे शेड्स टेस्ट कर रही है। बरगंडी शेड फाइनल लिस्ट में शामिल होने की सबसे ज्यादा संभावना है। ये नए कलर्स डिवाइस को प्रीमियम और आकर्षक लुक देंगे।
डिस्प्ले और फ्रंट डिजाइन में अपग्रेड
शुरुआती लीक में डायनामिक आइलैंड हटाकर पंच-होल कैमरा और अंडर-डिस्प्ले Face ID की बात थी, लेकिन अब अफवाह है कि सिर्फ छोटा डायनामिक आइलैंड मिलेगा। इससे स्क्रीन स्पेस थोड़ा बढ़ेगा। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले और Pro Max में 6.9 इंच OLED पैनल रह सकता है। दोनों में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।
क्या आप व्हाट्सऐप पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
व्हाट्सऐप पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Chat on WhatsAppफोल्डेबल iPhone में पंच-होल कैमरा बिना Face ID के आने की उम्मीद है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 3000 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे धूप में भी क्लियर विजिबिलिटी मिलेगी।
चिपसेट, परफॉर्मेंस और अन्य फीचर्स
iPhone 18 Pro मॉडल्स को A20 Pro चिपसेट पावर देगा, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर बेस्ड हो सकता है। इससे बेहतर पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस मिलेगी। 12GB RAM के साथ स्टोरेज 1TB तक जा सकता है। कैमरा में सुधार, बड़े बैटरी और एडवांस्ड AI फीचर्स की भी चर्चा है।
ऐपल CEO टिम कुक ने पहले iPhone 17 की मजबूत डिमांड का जिक्र किया था। iPhone 18 सीरीज इसी सफलता को आगे बढ़ाएगी। भारत में प्रोडक्शन बढ़ने से कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।
भारत में उम्मीद कीमत और उपलब्धता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में लगभग Rs 1,34,900 हो सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max Rs 1,54,900 से शुरू हो सकता है। ये कीमतें स्टोरेज वेरिएंट पर निर्भर करेंगी। लॉन्च के साथ ही भारत में सेल शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि ऐपल यहां प्रोडक्शन बढ़ा रहा है।
वैश्विक स्तर पर कुल iPhone प्रोडक्शन का करीब 25 प्रतिशत अब भारत में होता है। 2025 में यहां 55 मिलियन यूनिट्स असेंबल की गईं, जो पिछले साल से 53 प्रतिशत ज्यादा है। इससे भारत ऐपल का महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है।
ये भी पढ़ें:-Realme 16 5G भारत में जल्द लॉन्च, Flipkart पर होगा उपलब्ध: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स टीज