Live Updates
LIVE NOWRCB vs SRH Live Score: सनराइजर्स को सातवां झटका
सनराइजर्स को सातवां झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने पडिक्कल के हाथों हर्ष दुबे को कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब अनिकेत वर्मा का साथ देने हर्षल पटेल आए हैं।
RCB vs SRH LIVE Score: ईशान किशन आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को ईशान किशन के रूप में छठा झटका लगा। कप्तानी में डेब्यू कर रहे ईशान ने कमाल की बल्लेबाजी की। हालांकि, वह शतक से चूक गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली। डेब्यू मैच खेल रहे अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल सॉल्ट ने ईशान का एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया।
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद का पांचवा विकेट गिरा
सलिल अरोड़ा अरोड़ा में एक छक्का जड़ा और उसके बाद सुयश शर्मा की बॉल पर आउट हो गए सनराइजर्स हैदराबाद का गिरा 5वां विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद का चौथा विकेट गिर गया है। रोमरिया शेफर्ड ने हेनरिक क्लासेन को अपने जाल में फंसाया। बाउंड्री पर फिल सॉल्ट ने कमाल का कैच लिया। क्लासेन ने 22 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। उनके और ईशान किशन के बीच चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी हुई। अब डेब्यू मैच खेल रहे सलिल अरोड़ा मैदान पर आए हैं।
RCB vs SRH LIVE Score: ईशान किशन की फिफ्टी
आईपीएल में कप्तानी में डेब्यू कर रहे ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। वह टी20 विश्व कप वाली फॉर्म को ही जारी रख रहे हैं। खराब शुरुआत के बाद उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है।
RCB vs SRH LIVE Score: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन है। ईशान किशन 24 गेंदों पर 45 रन और हेनरिक क्लासेन 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
RCB vs SRH LIVE Score: Jacob Duffy ने दिए 3 झटके
आईपीएल में डेब्यू कर रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी का पूरा फायदा उठाया और हैदराबाद को अपने पहले 3 ओवर में 3 झटके दिए। मैच के 5वें और अपने कोटे के तीसरे ओवर में डफी ने नीतीश रेड्डी को कैच आउट किया। रेड्डी ने 6 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके। इससे पहले तीसरे ओवर में डफी ने 2 विकेट चटकाए थे। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा और आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा था।
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत
आईपीएल में डेब्यू कर रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने हैदराबाद को तीसरे ओवर में 2 झटके दिए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा और आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। हेड ने 9 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए।
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। डेब्यू करने वाले तेज गेंदबजा जैकब डफी की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। अभिषेक ने 8 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया। तीसरे ओवर की पहली गेंद जैकब ने शॉर्ट की और गति के कारण अभिषेक शर्मा जल्दबाजी में शॉट खेलने लगे। पुल शॉट खेलने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कैच लपक लिया।
RCB vs SRH LIVE Score: सलामी जोड़ी मैदान पर
सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी अब मैदान पर आ चुकी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर आ गए हैं। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं।
RCB vs SRH, IPL 2026 LIVE: इम्पैक्ट प्लेयर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
सनराइजर्स हैदराबाद: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।
RCB vs SRH live update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।